इमरान को शांति चाहिए, शांति को क्या चाहिए?

मनु पंवार

(1)
शांति को क्या चाहिए?
पुलवामा के आतंकी हमले के बाद पड़ रहे भारी दबाव के बीच आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा, हमें शांति चाहिए। बताइए, लेकिन किसी ने शांति से भी पूछा कि उसे क्या चाहिए?

साभार: सतीश आचार्य के ट्विटर हैंडल से
(2)
इंसानियत की पूछ नहीं
पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बाद हाफिज सईद के फाउंडेशन 'फलाह-ए-इंसानियत' पर बैन लगा दिया. बताइए, पाकिस्तान में तो अब 'इंसानियत' का भी ज़माना नहीं रहा जी.
(3)
हथियार वाला दिमाग़ 
पाकिस्तान ने सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान को सोने से बनी छोटी मशीन गन गिफ्ट की। बताइए, गिफ्ट में भी दिया तो हथियार ही।

(4)
राजनीति में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
अजित सिंह ने गठबंधन तो किया सपा-बसपा के साथ, लेकिन अब नैन लड़ा रहे हैं कांग्रेस से। राजनीति में विवाहेत्तर संबंधों की इससे बड़ी मिसाल क्या होगी।
इमरान को शांति चाहिए, शांति को क्या चाहिए? इमरान को शांति चाहिए, शांति को क्या चाहिए? Reviewed by Manu Panwar on February 25, 2019 Rating: 5

No comments