अथश्री सर्जिकल स्ट्राइक अतिलघु कथा!

(एक)


नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक ने एनएसए अजीत डोभाल को कई लोगों की नज़र में 'जेम्स बॉन्ड' बना दिया है। शायद इसीलिए हॉलीवुड के 'जेम्स बॉन्ड 007'  पियर्स ब्रेसनन को भारत में आकर पान मसाला बेचना पड़ रहा है।   
(दो)


ये ब्रेकिंग न्यूज़ देखने के बाद तो भारत सरकार को पाकिस्तान की सरहद पर तैनात अपनी सेना को बैरकों में वापस भेज देना चाहिए।
(तीन)


भाजपा वालों का ये होर्डिंग बता रहा है कि अब यूपी चुनाव में सेना के कंधे पर बंदूक रखकर वोटों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' होने वाली है।
(चार)

...और इस बीच, यूपी में चचा शिवपाल सिंह यादव ने मौक़े का फायदा उठाकर भतीजे अखिलेश यादव के कैंप पर ताबड़तोड़ 'सर्जिकल स्ट्राइक' कर डाले।
(पांच)

भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद लाहौर की रैली में इमरान ख़ान ने कहा- "हिन्दुस्तान के ख़िलाफ़ हम सब एकजुट हैं।" उसके तुरंत बाद वो नवाज़ शरीफ़ को गाली देने लगे।

(छह)

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सलमान ख़ान भी बोल पड़े। उनके बयान पर विवाद हो गया। लेकिन सलमान का क्या है जी...। उन्होंने तो अपने बयान पर खेद जताने और माफ़ी मांगने के लिए पिताजी रक्खे हुए हैं।
अथश्री सर्जिकल स्ट्राइक अतिलघु कथा! अथश्री सर्जिकल स्ट्राइक अतिलघु कथा! Reviewed by Manu Panwar on October 09, 2016 Rating: 5

No comments