इसकी प्रजा, उसका पति!
मनु पंवार
(1)
11 मार्च को जब विधानसभा के चुनाव नतीजे घोषित होंगे तो वो कुछ इस तरह होंगे- अमेठी से गायत्री प्रजापति आगे चल रहे हैं. पुलिस उनके पीछे चल रही है.
(2)
अब पता चला कि यूपी पुलिस रेप के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को क्यों नहीं पकड़ पा रही है. अरे भई, एक नहीं, कुल मिलाकर 3 बंदे फरार हैं- गायत्री, प्रजा और उसका पति.
(3)

गिरिराज सिंह ने सही कहा था, मोदी विरोधियों को पाकिस्तान भेज दो. अमेरिका भेजने का तो खर्चा भी ज्यादा है और ख़तरे भी.
(4)
एक बनारस शहर में ही देश के प्रधानमंत्री को लगातार 2 दिन रोड शो करने पडे. अरे भई, यूपीवालों ने बीजेपी के 73 सांसदों को क्या मातारानी के भंडारे में भेजा है?
(5)
यही ट्रेंड चलता रहा तो प्रधानमंत्री जी को दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी रोड शो करना पड़ सकता है.
(6)
जैसे मोदी जी ने काशी को क्योटो बना दिया, वैसे ही केजरीवाल दिल्ली को लंदन बनाने जा रहे हैं. अरे भई, पहले कायदे की दिल्ली तो बना लो.
इसकी प्रजा, उसका पति!
Reviewed by Manu Panwar
on
March 06, 2017
Rating:
No comments