पिटने पर भी मिले नोबेल शांति पुरस्कार !

मनु पंवार

चाइनीज माल के भरोसे
साभार :

@satishacharya


पाकिस्तान के एयर सर्विलांस सिस्टम को हवा ही नहीं लगी कि भारत के लड़ाकू विमान उसकी सीमा के अंदर घुस आए। लगता है अब पाकिस्तान का भी चाइनीज़ माल से भरोसा उठ जाएगा।

टमाटर से कैसे मानेंगे?
भारत को पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक करनी पड़ी। बिरयानी चापने वाले बन्दे भला टमाटर, आलू, प्याज या छुहारे जैसी शाकाहारी चीज़ों से कहाँ मानने वाले थे ! 
ओम शांति ! शांति !!
बताइए, भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में पर्दे के पीछे मध्यस्थता कर रहे डोनल्ड ट्रंप पहले से ही नोबल शांति पुरस्कार की जुगत में थे। अब पाकिस्तान की संसद ने इमरान ख़ान के लिए भी नोबल शांति पुरस्कार मांग लिया। मोदीजी ने अच्छा किया, पहले ही सियोल शांति पुरस्कार झटक लिया।

मेड इन अमेठी
राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में प्रधानमंत्री मोदी ने राइफल की फैक्ट्री का शिलान्यास किया। मतलब 2019 के चुनाव में राहुल गांधी पर 'अटैक' करने के लिए बीजेपी को हथियार अब लोकल ही मिल जाएंगे।

नया मतलब ढूंढो रे !
पाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन की बहादुरी से अभिभूत प्रधानमंत्री मोदी ने कह दिया कि 'अभिनंदन' के लिए पहले अंग्रेजी में 'Congratulation' कहते थे। लगता है इस फॉर्मूले से 'बधाई' के लिए अंग्रेज़ी में नया शब्द पैदा करना पड़ेगा।


पिटने पर भी मिले नोबेल शांति पुरस्कार ! पिटने पर भी मिले नोबेल शांति पुरस्कार ! Reviewed by Manu Panwar on March 03, 2019 Rating: 5

No comments